फोटो 32: सोनीपत के गांव जांटी कलां में सेरसा रोड पर अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: सूचन
- फोटो : poonch
सोनीपत। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की ओर से गांव जांटी कलां में सेरसा रोड पर आठ एकड़ भूमि पर बसाई जा रही अवैध काॅलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन निर्माणाधीन मकान, 16 डीपीसी, 2 चहारदीवारी, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय को ध्वस्त किया गया। डीटीपी नरेश कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की ओर से अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थी, जिसे गिराया गया है। अवैध काॅलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें। अवैध काॅलोनियों में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है।