फोटो 30: सोनीपत के गांव नगर के पास अवैध कॉलोनी में बनाई गई डीपीसी को ताेड़ता बुलडोजर। स्रोत: डी
गोहाना। जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने नेतृत्व में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। सबसे पहले टीम ने गांव नगर के पास पहुंची। वहां खरखौदा-गोहाना रोड पर दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में सात डीपीसी व कच्चे रास्तों को उखाड़ दिया। उसके बाद टीम गोहाना बाईपास पर पहुंची। वहां 3.5 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की।