फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध कालोनी में चलाया बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

Tue, 17 Feb 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नरेला रोड पर अवैध कॉलाेनी में दीवार को ढहाता बुलडोजर। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से नरेला रोड पर अवैध काॅलोनी में बुलडोजर चलाया गया। वहां किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। भवन निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि नरेला रोड पर राठधना की जमीन पर अवैध तरीके से कालोनी विकसित की जा रही है। टीम का गठन कर मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया तो वहां पर रास्ते बनाए गए थे। कई जगह निर्माण किया गया था। वहीं, ज्यादातर जगह पर डीपीसी भी डाली गई थी। टीम ने बुलडोजर से रास्तों और डीपीसी को ध्वस्त कराया है। उन्होंने लोगों से अपील है कि अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट न खरीदें। पहले अच्छे तरीके से जांच पड़ताल करें। कालोनी अवैध होने पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें