सोनीपत के नगर के पास अवैध कॉलोनी में एक प्लाॅट की नींव उखड़वाती डीटीपी की टीम। स्रोत: डीटीपी
गोहाना। जिला नगर योजनाकार टीम ने वीरवार को सोनीपत रोड पर नगर गांव व खरखौदा रोड पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियाें में बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई सहायक नगर योजनाकार अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन के साथ हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की मिमारपुर चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर जनक सिंह की देखरेख में की गई है।
उन्होंने दोबारा अवैध निर्माण कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। जनक सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने नगर गांव में दो जगह पर अवैध रूप से प्लाट की नींव का निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण के लिए डीटीपी की तरफ से नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का जवाब नहीं आने पर सहायक नगर योजनाकार अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और नगर गांव के पास व खरखौदा रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों में नींव उखाड़ दी।