फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया

Wed, 31 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव खेवड़ा में अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी में निर्माण गिराता बुलडोजर। स्रोत :
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नगर योजनाकार की टीम ने गांव खेवड़ा में जाखौली रोड के साथ सात एकड़ जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पांच फार्म हाउस व चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। तोड़फोड़ की कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार की देखरेख में की गई। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण भू-मालिकों की ओर से किया जा रहा था। अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी अवैध कालोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। आम जनता से अनुरोध किया कि वह अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें