फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बांय रोड पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Wed, 18 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बांय रोड पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी ध्वस्त की गई प्लाटों की नींव। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड के साथ लगते बांय रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए। टीम ने प्लॉटों की डाली गई नींव और अन्य निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। कई प्लॉटों की नींव भी भर दी गई थी। मामले की शिकायत गढ़ी केसरी निवासी उमेश ने जिला नगर योजनाकार विभाग को दी थी। उमेश का आरोप है कि विभाग ने कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं किया। कुछ हिस्से को छोड़ दिया है। उन्होंने इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध कॉलोनी पर ठोस और पूरी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें