फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर के गांव सनपेड़ा के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर से सड़क उखा
गन्नौर। गांव सनपेड़ा के पास करीब 2.75 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनी पर वीरवार को जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुलडोजर चला दिया। टीम ने काॅलोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों को उखड़वा दिया। यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि भविष्य में भी अगर कोई अवैध कॉलोनी बनाने का प्रयास करेगा तो उसे भी इसी तरह तोड़ा जाएगा। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि कोई भी निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध निर्माण को किसी भी समय गिराया जा सकता है।