खरखौदा (सोनीपत)। गांव पिपली के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर हमला कर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश 10 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। खरखौदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव गंगाना निवासी विकास ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं।
वह अपने डंपर में चरखी दादरी से डस्ट भरकर उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहे थे। जब वह गांव पिपली से आगे पहुंचे तो पीछे से एक बोलेरो गाड़ी आई और उनके डंपर को रुकवा लिया। डंपर से 2-3 युवक उतरकर आए। एक युवक ने जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। उनकी गाड़ी पर पानीपत नंबर की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई हुई थी। खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।