फोटो 37- सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने जाते भवन निर्माण
सोनीपत। भवन निर्माण श्रमिक संघ, सोनीपत की एक बैठक ओल्ड डीसी रोड स्थित कार्यालय में बुलाई गई। इसमें जिलाध्यक्ष कर्मबीर की अध्यक्षता में भवन निर्माण में लिप्त मिस्त्री व मजदूरों के पंजीकरण व लाभ लेने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
कर्मबीर ने बताया कि सोनीपत के श्रम विभाग के अधिकारियों ने जुलाई में नाममात्र के ही पंजीकरण किए हैं। श्रमिक अपने पंजीकरण को लेकर कार्यालय के चक्कर काटते फिर रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को भवन निर्माण श्रमिक संघ अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपना मांग-पत्र देंगे। बैठक में महासचिव संदीप गोवर्धन दास, कार्यालय सचिव शीलू, सुभाष रविपाल, सोनू, सुनील, सुमित्रा, प्रिंस, रोहित, सुशील, गुलाब, अनिल, सुनील, सुरेंद्र, शमशेर, कलावती, अनिता व प्रदेश महामंत्री रवि कुमार मौजूद रहे।