फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब्जी व फलों की दरों में वृद्धि से बिगड़ा बजट

Thu, 20 Jun 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सब्जियों व फलों की दरों में वृद्धि से लोगों का बजट बिगड़ गया है। प्याज के साथ आलू, टमाटर, नींबू व घीया के दाम आसमान छू रहे हैं। अन्य सब्जियों के भी बढ़ते दामों से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के दामों में 10 से 40 रुपये तक की वृद्धि हुई है। मौसमी फलों के दामों में भी गिरावट नहीं आ रही है। इसका कारण सब्जियों व फलों की कम आवक को माना जा रहा है।
विज्ञापन


गृहणियों का कहना है कि जहां खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों ने उन्हें परेशान कर रखा है, ऊपर से सब्जी के बढ़ रहे दामों ने उनकी रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अगर बढ़ती महंगाई का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो सब्जियां आमजन की रसोई से दूर हाेने लगेंगी। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम से लोग परेशान होने लगे हैं। उनका कहना है कि प्याज, आलू, टमाटर, मटर सहित सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से घरों में सब्जी बनाना मुश्किल हो गया है। मंडी व दुकानों पर मनमाने दामों पर सब्जियां बेची जा रही हैं।

सब्जी मंडी के प्रधान ललित खत्री का कहना है कि इस बार मध्यप्रदेश व राजस्थान में पैदावार कम हुई और महाराष्ट्र के नासिक में ज्यादा बारिश से प्याज बर्बाद होने के चलते आवक कम हुई है। जिसके चलते प्याज के दाम आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी के चलते मंडी में सब्जियों व फलों की आवक कम हो रही है। सब्जी व फल विक्रेताओं को मांग अनुसार माल कम मिल रहा है, जबकि डिमांड ज्यादा है। जिसके कारण मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बोलीं गृहणियां

सब्जी मंडी में 20 रुपये किलो मिलने वाला प्याज 40 रुपये किलो मिल रहा है। दोगुने दाम होने से प्याज का स्वाद लेना लोगों की जेब से बाहर हो चुका है। 30 रुपये किलो मिलने वाली घीया आज 80 रुपये किलो खाने को मजबूर हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण खाने का स्वाद भी बिगड़ने लगा है।-कविता सिंगला, ककरोई चौक

सब्जियों के दाम आसमान पर होने से आमजन महंगाई की मार से त्रस्त हैं। सब्जियों के दाम में एकाएक उछाल आने से लोग सब्जियों को कम ही मात्रा में खरीदने पर मजबूर हैं। जहां पहले एक किलो सब्जी लेते थे, अब आधा किलो सब्जी में ही काम चलाना पड़ रहा है। सरकार को जनता के बारे में सोचना चाहिए।-मानवी, सिद्धार्थ एन्क्लेव

खाद्य सामग्री के साथ सब्जी व फलों में भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही थी। सब्जी के बढ़ रहे दामों से लोगों पर आर्थिक भार बढ़ता जा रहा है। महंगी सब्जी खरीदना लोगों के बस से बाहर हो चुका है। आलू, प्याज व टमाटर के दाम दो गुणा हो चुके हैं। पहले टमाटर 20 रुपये किलो मिल जाता था। अब 40 रुपये किलो टमाटर खरीदना पड़ रहा है।-प्राेमिला, शहजादपुर

शिकंजी की रेहड़ी लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं। 15 दिन पहले सब्जी मंडी से 100 रुपये किलो नींबू मिल रहा था, जबकि अब 160 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है। दाम बढ़ने के साथ नींबू की क्वालिटी भी घट गई है। बड़ा नींबू खरीदने के लिए 180 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मंडी में अन्य सब्जियां भी महंगी होती जा रही हैं।-अनिल कुमार, सेक्टर-23
विज्ञापन


सब्जियों के भाव (रुपये प्रति किलो )
सब्जी अब डेढ़ माह पहले

प्याज 40 20

आलू 40 20

मटर 150 100
टमाटर 40 20
फूलगोभी 80 60
घीया 80 40
तोरी 40 20
नींबू 160 100
करेला 60 40
भिंडी 60 40
शिमला मिर्च 100 60
खीरा 50 20

मूली 60 40

पेठा 40 15
अरवी 80 50

हरी मिर्च 80 60

फलों के भाव (रुपये प्रति किलो)

सेब 200 150
आम सफेदा 150 100

आम दसेहरी 120 80

तरबूज 20 15
केला 80 60 (दर्जन में)

खरबूजा 50 25
अनार 150 120

मौसमी 80 60
आडू 100 80

आलू बुखारा 200 200
नोट : सोनीपत सब्जी मंडी के रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें