साेनीपत। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर पर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और लघु सचिवालय में पहुंचने पर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र रंगा, धनराज मलिक, सरिता ग्राेवर, नरेश कथूरा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के अमर्यादित शब्दों ने बहुजन समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है। समाज के हर वर्ग में रोष व्याप्त है। डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान हरिओम, राजीव, सतीश, मनीष, कमल, वेदप्रकाश भी मौजूद रहे।