फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: BSF के डिप्टी कमांडर की पत्नी धमकी, काला जठेड़ी गैंग कर सकता है एसिड अटैक, सदमे में परिवार

Wed, 22 Mar 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में बीएसएफ डिप्टी कमांडर के परिवार को कॉल कर एसिड अटैक किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव लिवान के पास स्थित एक्सप्रेस सिटी, सेक्टर-35 में रह रहे बीएसएफ डिप्टी कमांडर के परिवार को कॉल कर एसिड अटैक किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डिप्टी कमांडर की पत्नी को धमकी दी गई कि कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के गुर्गा उनका पीछा कर रहा है। जब उन्होंने मामले की जांच कराई तो पता लगा कि बीएसएफ के एक जवान ने कॉल की थी। इस पर डिप्टी कमांडर की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लिवान के पास एक्सप्रेस सिटी में रहता है बीएसएफ अधिकारी का परिवार
सेक्टर-35 स्थित एक्सप्रेस सिटी में रहने वाली गीतांजलि पंवार ने ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि उनके पति बीएसएफ में डिप्टी कमांडर है। उनके पास 26 नवंबर, 2022 की रात को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि काला जठेड़ी गैंग का गुर्गा आपका पीछा कर रहा है। उसने कहा कि वह आप व आपके बच्चों पर एसिड अटैक कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुली, दौड़ती हुई ट्रेन दो हिस्सों में बटी
विज्ञापन


अधिकारी की पत्नी का आरोप जांच करने में बीएसएफ का जवान मिला आरोपी
जिसकी उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर ली। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई। तब उन्हें पता लगा कि उनके पास कॉल बीएसएफ के जवान ने ही की है। वह सोनीपत के गांव हरसाना का रहने वाला संजीव है। उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
बीएसएफ डिप्टी कमांडर की पत्नी की तरफ से शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता लग सकेगा कि धमकी देने के पीछे उसकी क्या मंशा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें