फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय सम्मान के साथ किया बीएसएफ के एएसआई का अंतिम संस्कार

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के खरखौदा में विधायक जयवीर सिंह बीएसएफ के जवान एएसआई धर्मबीर सिंह के शव पर पुष्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फरमाणा के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल की दसवीं बटालियन के एएसआई धर्मबीर सिंह का बीमारी के चलते देहांत हो गया। वह फिलहाल इंफाल में तैनात थे। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव फरमाणा में लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। एएसआई के पार्थिव शरीर के साथ आए बीएसएफ के जवानों ने एएसआई धर्मबीर सिंह को अंतिम सलामी दी और बेटे अक्षय कुमार ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दौरान पूर्व सीपीएस व विधायक जयवीर सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीमा पर खड़े सैनिकों की बदौलत ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं, इनका कर्ज कभी भी उतारा नहीं जा सकता। वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। सैनिक के अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीण, राजनैतिक व सामाजिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें