फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौकी में भाइयों ने पुलिसकर्मी पर किया हमला, वर्दी व सरकारी कागज फाड़े

Mon, 02 Sep 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। फरमाणा चौकी में घुसकर दो सगे भाइयों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। पीड़ित एएसआई ने वर्दी फाड़ने, लैपटाॅप और जरूरी सरकारी कागज फाड़ने का भी आरोप लगाया। बीच बचाव करने आए साथी पुलिसकर्मियों पर ईंटें बरसाई गईं। एएसआई की शिकायत पर फरमाणा पुलिस चौकी ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरमाणा चौकी में तैनात एएसआई राजेश ने बताया कि वह अपने कमरे में लैपटाॅप पर काम कर रहे थे। इसी दौरान रिढाऊ गांव का रहने वाला साहब सिंह अपने भाई नीरज के साथ चौकी में पहुंचा। जब उन्होंने दोनों को उनके कमरे में आने का कारण पूछा तो वह गोली-गलौज पर उतर आए। ऐसे में उन्होंने उन्हें ऐसा कहने से रोका तो साहब सिंह ने हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी।
साथ आए नीरज ने लैपटाॅप को तोड़ दिया। सरकारी कागज की फाइल फाड़ दी। उन्होंने बचाव किया तो साहब सिंह ने ईंट उन पर मार दी। शोर सुनकर चौकी के अन्य पुलिस कर्मी आए तो आरोपियों ने उन पर भी ईंटें फेंकी। इसके बाद वह वहां से भाग गए। एएसआई राजेश की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें