गन्नौर। बड़ी थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने जेठ और भतीजों पर उनकी पिटाई करने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। थाना बड़ी पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन जेठ को ठेके पर दी है। वह 14 अप्रैल को अपने हिस्से के खेत में बुआई कर घर चले गए। उसे पता चला कि जेठ ने उनके हिस्से के खेत में भी जबरदस्ती पानी भर दिया। जब वह खेत में आई तो जेठ के बेटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने उनके पति के साथ मारपीट की। इसके बाद जेठ भी दो युवकों के साथ वहां आया और उनके पति पर डंडों से हमला कर दिया। मामले में जिन पर आरोप लगे हैं उनमें अधिवक्ता भी शामिल हैं। संवाद
अधिवक्ताओं ने किया वर्क सस्पेंड
अधिवक्ता पर आरोप लगने की जानकारी मिलने पर गन्नौर बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। गन्नौर बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के साथ निष्पक्ष जांच करने व थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज मुकदमा रद्द किए जाने की मांग को लेकर बुधवार तक वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया।