फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आढ़तियों ने सब्जी मंडी बंदकर दिया धरना, 50 लाख से ज्यादा का कारोबार प्रभावित

Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना/खरखौदा/गन्नौर। मार्केट फीस बढ़ाने और उसे एकमुश्त जमा करने के आदेश के विरोध में ऑल हरियाणा प्रदेश सब्जी मंडी संगठन के आह्वान पर 200 से ज्यादा आढ़ती हड़ताल पर रहे। इसके चलते सभी चार सब्जी मंडियां बंद रहीं। हड़ताल की वजह से 50 लाख से ज्यादा का कारोबार नहीं हुआ। सोनीपत और गोहाना सब्जी मंडी में आढ़तियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

आढ़तियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। सोनीपत मंडी में दिए गए धरने को मेयर निखिल मदान व अन्य व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी बुधवार को बंद रही। मेयर ने कहा कि सरकार के आढ़तियों को लाखों रुपये की मार्केट फीस का अग्रिम भुगतान एकमुश्त करने के आदेश जारी करना व्यावहारिक नहीं है। सरकार इस विषय पर जल्द फैसला ले और अव्यावहारिक आदेश को वापस ले।
द सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में सरकारी खर्च बढ़ने की बात कहकर मार्केट फीस शुरू की थी। लेकिन अब इसे खत्म करने की बजाय लगातार बढ़ाया जा रहा है। अगर सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो 1 जनवरी से प्रदेश की 114 सब्जी मंडियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो अन्य व्यापारी भी आंदोलन में उतरने के लिए मजबूर होंगे। मंडी के सचिव इंद्र प्रकाश गुप्ता, मनीष सैनी, मयंक चौधरी, जिला व्यापार मंडल चेयरमैन संजय वर्मा, बिन्नी गुप्ता, मनोज शर्मा, अनुज जैन, विकास चोपड़ा, राजू, बिट्टू जैन, नरेंद्र, नवीन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोग सब्जी खरीदने के लिए परेशान रहे
गोहाना के सोनीपत रोड पर नई सब्जी और पुरानी सब्जी मंडी बंद रही। आढ़तियों ने नई सब्जी मंडी के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयदीप कुंडू ने एकमुश्त फीस जमा करने को गलत बताया। सब्जी मंडी बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान नई अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने आढ़तियों का समर्थन किया।

रेहड़ी-फड़ी वाले और दुकानदारों ने दिया साथ
बढ़ाई गई मार्केट फीस के विरोध में खरखौदा सब्जी मंडी के आढ़ती हड़ताल पर रहे। सब्जी मंडी में मांसाखोरों के साथ ही रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारों ने भी आढ़तियों का समर्थन किया। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। इस दौरान सोनू, विनय सिंह, काला, जोगिंद्र बहल, अजय कुमार, संजय, पंकज, दीपांशु, तरुण, श्याम लाल वन्य मौजूद रहे।
महंगे दाम पर मिले सब्जी और फल

आढ़तियों की हड़ताल की वजह से लोगों को रेहड़ी व दुकानों से महंगे दाम पर सब्जियां और फल खरीदने पड़े। आढ़तियों की हड़ताल के चलते रेहड़ी पर सब्जियों को डेढ़ गुना मूल्य तक बेचा गया। फलों के दाम भी 5 से 10 रुपये प्रति किलो ज्यादा रहे। लोगों को मजबूरन महंगे दाम पर ही फल व सब्जी खरीदनी पड़ी।

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

फोटो 16. सोनीपत के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में धरने पर आढ़तियों के साथ नारेबाजी करते मेयर निख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें