फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल हाईवे पर टूटी सड़क की हुई मरम्मत, वाहन चालकों को राहत

Thu, 18 Jul 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 53. सोनीपत के बहालगढ़ स्थित जीटी रोड पर टूटी सड़क की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर टूटी सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। बहालगढ़ के पास सड़क टूटने से दिन ही नहीं रात को भी जाम लग रहा था। इससे वाहन चालक परेशान थे। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की समस्या को अमर उजाला ने 17 जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संज्ञान लेते हुए गड्ढों को भरवा दिया है। इससे वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कुंडली से पानीपत तक चौड़ीकरण के बाद तैयार हुए 8 लेन के हाईवे, चार लेन के संपर्क मार्ग व 11 फ्लाईओवरों को एक साल पहले लोकार्पित किया गया। दिल्ली को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 के कुल 70 किलोमीटर लंबे हिस्से का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हाईवे से रोजाना एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। हाईवे पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पानी भरने से सड़क टूट गई थी, जिससे वाहन चालक परेशान थे। इसे लेकर कार्यकारी ट्रैफिक एसीपी संदीप कुमार ने भी मामला संज्ञान में आने के बाद एनएचएआई को पत्र लिखने की बात कही थी।

अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गड्ढे भरने के साथ ही तारकोल डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

बारिश के चलते बहालगढ़ चौक के पास पानी भरने से सड़क टूट गई थी। पानी निकासी कराकर गड्ढे भरवाए गए हैं। पानी की निकासी का उचित प्रबंध कराया जाएगा।

-जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें