फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईंट भट्ठे के मालिक ने मुंशी पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पहलादपुर किडौली स्थित ईंट-भट्ठे के मुंशी ने एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। मुंशी का आरोप है कि आरोपी पास में ही संचालित किए जा रहे दूसरे ईंट भट्ठे का मालिक है, जिसने उन पर रंजिशन कुल्हाड़ी से हमला किया है। खरखौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी सुभाष ने बताया कि वह पहलादपुर किडौली में स्थित गणेश ईंट भट्ठे पर बतौर मुंशी है। सुभाष का कहना है कि साथी मुंशी के साथ वह भट्ठे पर बैठकर हिसाब-किताब करने में व्यस्त थे कि एक युवक भट्ठे पर आया और आते ही गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी ने पास में ही पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर उनके पैर पर मार दी, जिससे पैर में गंभीर चोट आई है। सुभाष का कहना है कि आरोपी ने खुद को झज्जर जिले के गांव लडरावण निवासी रवि बताते हुए कहा कि वह साथ लगते भट्ठे का मालिक है और उनके भट्ठे का चलने नहीं देगा। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें