संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव जागसी स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से मंगलवार की रात को चोर 15 बैटरी और एक वैक्यूम क्लीनर चोरी कर ले गए। विद्यालय के मुख्याध्यापक ने चोरी की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्याध्यापक धर्मपाल दहिया ने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि विद्यालय में ताले टूटे हुए हैं। विद्यालय से नवदीप ने मौके पर पहुंच कर देखा कि कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय के ताले टूटे हुए थे। कंप्यूटर लैब से 15 बैटरी के साथ एक वैक्यूम क्लीनर चोरी मिला है।