फोटो :30: सोनीपत में आयोजित बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व अन्य। संवाद
सोनीपत। कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग (अन्य पिछड़ा वर्ग) के निर्माता एवं अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि करनाल में 25 अगस्त को भव्य तरीके से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेशभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
वह सोमवार को मुरथल रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबंधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र योगी ने की। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि 25 अगस्त को करनाल के सेक्टर-5 में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल ने सदैव पिछड़ा वर्ग के हित में काम किया। वह सदैव पिछड़ा वर्ग को उनके हक दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर को जोन स्तर पर बांटकर न्योता दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र योगी ने बताया कि कार्यक्रम में कैप्टन अजय यादव मुख्य अतिथि और सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान मेयर निखिल मदान, अधिवक्ता कमलेश पांचाल, तेलूराम जांगड़ा, करताराम, रमेश जोगी, एडवोकेट सुदेश यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो :30: सोनीपत में आयोजित बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व अन्य। संवाद