फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बीपी मंडल

Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - आर्य नगर में कार्यक्रम में शामिल संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड आर्य नगर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने हरियाणा पिछड़ा वर्ग रोडवेज कर्मचारी महासभा के तत्वावधान में बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता रामनिवास पांचाल ने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने पिछड़ों के लिए जो 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था उनका श्रेय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल को जाता है। उन्होंने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की थी। आजाद सिंह डांगी ने कहा कि बीपी मंडल की रिपोर्ट ने भारत की राजनीति और समाज को बदल कर रख दिया। कार्यक्रम में मोहन रोहिल्ला, मुख्तार सिंह डांगी, सुरेश जांगड़ा, जितेंद्र कश्यप, संदीप स्वामी, कृष्ण लाल पांचाल आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें