फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिलास्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम

Fri, 30 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान रेफरी मुक्केबाज को विजय
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बारिश के कारण आउटडोर स्पर्धाएं नहीं हो पाई। प्रतियोगिता में वीरवार को इंडोर खेल कराए गए। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त तक विभिन्न संस्थानों में आयोजित की जा रही है। मुक्केबाजी स्पर्धा में लड़कों के अंडर-14 व 17 के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग के मुकाबले कराए गए। वीरवार को बारिश के कारण मैदान में पानी भरने से फुटबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हैंडबाल स्पर्धा व गोहाना स्थित शेरसिंह विद्यालय में आयोजित की जा रही साइकिलिंग स्पर्धा के मुकाबले बारिश के कारण नहीं हो पाए। यह मुकाबले अब शुक्रवार को कराए जाएंगे। जिलास्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 31 अगस्त तक निदेशालय भेजनी होगी। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 1 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में इन्होंने बनाई जगह
अंडर-14 आयु वर्ग : ऋत्विक लाकड़ा (30 किलो, गन्नौर), वंश (32, सोनीपत), नीरज (38, सोनीपत), दिपांशु (40, मुंडलाना), निशांत (44, मुंडलाना), हर्षवर्धन (46, मुंडलाना), देव (50, सोनीपत), शिवम (50 किलो, मुंडलाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग : जतिन (48, गोहाना), आशीष दलाल (52, कथूरा), अरुण (54, सोनीपत), हिमांशु सैनी (60 किलो, गोहाना)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें