फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए जिले के मुक्केबाज, जीते चार पदक

Thu, 24 Oct 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब के प्रशिक्षक विकास मलिक व अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगित
विज्ञापन
सोनीपत/ गोहाना। आरईसी कंबाइंड राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के चार मुक्केबाजों ने दो रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 22 अक्तूबर तक रोहतक में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमांशु सैनी ने 66 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, जतिन ने 75 किलो व केशव देशवाल ने 70 किलो से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब के तीन मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। लिटिल एंजल्स स्कूल के मुक्केबाज मिलन ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित बॉक्सरों ने भाग लिया था। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने मिलन को पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें