फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बूस्टिंग फीडर की होगी मरम्मत पानी सप्लाई बाधित रहेगी

Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से रविवार को 11 केवी बूस्टिंग फीडर की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन

ऐसे में पांच बूस्टिंग स्टेशन से 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित रह सकती है। नगर निगम की ओर से शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना के पानी की आपूर्ति की जाती है। रविवार को बिजली निगम ने 11 केवी बूस्टिंग फीडर के तार बदलने का काम करेगा। ऐसे में सात घंटे तक बूस्टिंग फीडर से जुड़े पांच बूस्टिंग स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऋषि कॉलोनी वाटर वर्क्स, राज मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन, मुखी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन और मुरथल अड्डा बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई बाधित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें