फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित शिक्षा कार्यालय में विशेष बच्चों के लिए पाठ्यक्रम की पुस्तके
साेनीपत। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डेढ़ माह बाद शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। उन्हें पढ़ाई के लिए बिना पुस्तकों को बाधित नहीं होना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें मुहैया करवाई हैं। विद्यार्थियों की संख्या और ब्लॉक अनुसार विद्यालय प्रबंधकों व शिक्षकों को पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला ने 28 सेट पुस्तकों का स्टॉक भेजा है। जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री ने विशेष शिक्षकों से कक्षा पहली से 12वीं तक के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की संख्या अनुसार पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तक वितरण के दौरान जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना संयोजक अमित बनवाला, सागर शर्मा, संदीप कटारिया, रणजीत कुंडू मौजूद रहे। संवाद