फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉन्ड पॉलिसी : एमबीबीएस की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर मांगा समर्थन

विज्ञापन
फोटो 18- बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर बैठीं एमबीबीएस की छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस की छात्राओं की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। छात्राओं ने पंजीकरण हॉल में बैठकर विरोध जताया। इस दौरान छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नुक्कड़ नाटक कर मरीजों से समर्थन मांगा। छात्राओं ने सरकार से गुहार लगाई कि बॉन्ड पॉलिसी को जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राएं बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रही हैं। बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में छात्राएं 4 नवंबर से हड़ताल पर बैठी हुई हैं। छात्राओं के समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं छात्राएं भी लोगों के समर्थन के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बॉन्ड पॉलिसी के बारे में जानकारी दे रही है। छात्राओं को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। छात्राओं का कहना है कि सरकार जल्द बॉन्ड पॉलिसी को वापस ले, अन्यथा हड़ताल आंदोलन का रूप ले लेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
वर्जन
महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राएं बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में हड़ताल पर बैठी हैं। मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों का नियमित रुप से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव महेंद्रू, निदेशक, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें