फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: केएमपी के पास ड्रेन में डूबी कार में मिला युवक का शव, 16 दिन पहले हुआ था लापता

Thu, 05 Sep 2024 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में ड्रेन में डूबी कार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को बाहर निकाला और उसकी जांच की तो उसमें एक युवक का शव पाया गया। शव की पहचान प्रमोद के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सोनीपत में केएमपी के पास स्थित एक ड्रेन में डूबी कार से एक युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान गांव बड़खालसा निवासी प्रमोद के रूप में हुई है, जो 16 दिन पहले लापता हो गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद 19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के बाद गांव लौट रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत राय थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वीरवार को ड्रेन में डूबी कार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को बाहर निकाला और उसकी जांच की तो उसमें एक युवक का शव पाया गया। शव की पहचान प्रमोद के रूप में की गई है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रमोद की कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें