फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमरे में फंदे पर लटका मिला इलेक्ट्रीशियन का शव

Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-12 में इलेक्ट्रीशियन का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पत्नी ने कहा कि रिश्ते में मामी उनके पति से डेढ़ लाख रुपये मांग रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने फंदा लगा लिया ।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मेघना ने बताया कि उनका पति पंकज (50) इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। 24 अप्रैल को उनकी रिश्ते में मामी घर पर आई और उनके पति को साथ लेकर चली गई। देर शाम उनके पति घर आए तो वह नशे में थे। घर आने के बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। मंगलवार सुबह वह फंदे पर लटके मिले।मृतक की पत्नी ने बयान दिया कि देर शाम उनके पति ने बताया था कि उनकी मामी उन पर डेढ़ लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। जिसके चलते उनके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें