फोटो 34: सोनीपत के ब्लड सेंटर में दंपती की ओर से किया जा रहा रक्तदान। स्रोत: पाठक
- फोटो : samba news
सोनीपत। ब्लड सेंटर में गर्भवती एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए आर्याव्रत ब्लड कमांडो टीम के सक्रिय सदस्य सिसाना निवासी रविंद्र दहिया ने 57वीं बार रक्तदान किया। उनकी पत्नी सोनम ने भी दूसरी बार रक्तदान किया। दोनों लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। जरूरतमंदों के लिए निरंतर रक्तदान करते आ रहे हैं। उनका यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद