गोहाना। गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को बरोदा रोड स्थित गणेश मार्केट के बाहर सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य बृजमोहन शास्त्री करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में गोहाना नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजय छिक्कारा शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि अरुण बडोक और डॉ. चक्रवर्ती शर्मा होंगे। आयोजन समिति के सदस्य एवं वार्ड-19 के पार्षद राजेश (सोनू), राजेश पांचाल, डॉ. जय भगवान लठवाल, सोनू गोयल और मनोज बिचपडी ने लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। संवाद