फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता : खो-खो स्पर्धा में कन्या महाविद्यालय की टीम रही विजेता

Wed, 08 Jan 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नेहरू युवा केंद्र सोनीपत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के सहयोग से युवा स्पोर्ट्स क्लब ने खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्रताप सिंंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसकी खो-खो स्पर्धा में कन्या महाविद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि युजवेंद्र खोखर ने शिरकत की। खंडस्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षता द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने की। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले नशे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लंबी कूद में नमन ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में खुशी ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में कन्या महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रताप सिंह स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि वाॅलीबॉल स्पर्धा में प्रताप सिंह स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक और प्रताप स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों व टीमों को मुख्यातिथि व स्कूल संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार ने पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वालीबॉल प्रशिक्षक सुनीता देवी, वेदपाल पीटीआई, स्टेट अवार्डी बबिता, सतपाल राणा, जूडो प्रशिक्षक मोहित, सुरेंद्र राठी, नवीन दहिया व सरवर सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें