फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्लाॅक समिति सदस्यों ने मांगा खर्च का ब्योरा

Wed, 19 Mar 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खंड विकास पंचायत कार्यालय में ब्लाॅक समिति की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें बीडीपीओ पूनम चंदा ने सदस्यों के समक्ष ब्लाॅक समिति के फंड की जानकारी रखी। उसके बाद अध्यक्ष अनिल कुमार के समक्ष सदस्यों ने विकास कार्य से संबंधित अपनी मांगें रखी। सदस्यों ने तत्कालीन चेयरमैन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी व खर्च का ब्योरा मांगा। इस पर बीडीपीओ पूनम चंदा ने जल्द जानकारी देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। ब्लाॅक समिति की जुलाई 2024 में बुलाई गई साधारण बैठक नहीं हो पाई थी। उसके बाद अब बैठक हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें