गोहाना। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं कैबिनेट मंत्री (मध्यप्रदेश) कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दादवा ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जीत के लिए अभी से प्रचार शउरू कर दें। कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री हरियाणा कंवर पाल गुज्जर, राज्यसभा सांसद एवं जींद जिला प्रभारी कृष्ण पंवार मौजूद रहेंगे। लोक सभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक, लोकसभा प्रभारी एवं विधायक महीपाल ढांडा, लोकसभा संयोजक जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।