सोनीपत। राई से विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान मिली है। इसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्होंने विधायक मोहनलाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।