गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत :
गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के 21 जून को गोहाना आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहकारिता, जेल, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। डॉ. शर्मा ने बताया कि 21 जून को शाम चार बजे गोहाना के कम्यूनिटी सेंटर में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। संवाद