फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जनता के हित में नहीं किया कोई काम : जयवीर सिंह

Sun, 04 Aug 2024 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक जयवीर सिंह लोगों को संबोधित
विज्ञापन
खरखौदा। हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को सांसद दीपेंद्र हुड्डा खरखौदा पहुंचेंगे। इसे लेकर विधायक जयवीर सिंह अपनी टीम के साथ हलके के गांवों में जाकर कार्यक्रम में लोगों से भारी संख्या में जुटने का आह्वान कर रहे हैं। रविवार को विधायक ने सिसाना, गढ़ी सिसाना, सिलाना, गोरड़, मौजम नगर, माजरा, फरमाणा व रिढाऊ गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने कहा कि दस साल होने को हैं, लेकिन भाजपा राज में जनता के हित का एक भी काम नहीं हुआ है। अब तो प्रदेश के मुख्यमंत्री तक कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों को भाजपा के कार्यकाल में गिनाने लगे हैं। कांग्रेस ने हरियाणा मांगे हिसाब के तहत भाजपा से सवाल पूछे हैं। जनता की आवाज सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत अब प्रदेश के कोने-कोने में जाकर भाजपा से हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें