फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का किया काम : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 30 Aug 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कांग्रेस की ओर से पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार को हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार को अब अपने 10 साल के कार्यकाल का जवाब हरियाणा की जनता को देना होगा। भाजपा ने झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा को जब पता चला कि हरियाणा में उसकी ग्राउंड रिपोर्ट अच्छी नहीं है तो दोबारा मतदान की तारीख बदलने के लिए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष बदलने से क्या होगा, लोगों ने अब सरकार ही बदलने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी गन्नौर से रेलवे स्टेशन तक पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाकर प्रदेश के चार शहरों को मेट्रो से जोड़ा गया था, लेकिन 10 साल में भाजपा सरकार मेट्रो का एक खंभा भी नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सोनीपत मेट्रो की फाइल ठंडे बस्ते से निकलवाकर काम शुरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 10 साल में कोई विश्वविद्यालय, कॉलेज, उद्योग लाना तो दूर, यहां से मंजूरशुदा रेल कोच फैक्टरी भी दूसरे प्रदेश में उठा ले गई। इससे पहले रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, बरोदा से विधायक इंदूराज नरवाल, खरखौदा से विधायक जयवीर सिंह, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें