गोहाना। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप चहल ने बुधवार को पुराने बस स्टैंड पर स्थित ब्रह्मभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अपने अनेक पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस में उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से काम किया वह कांग्रेस पार्टी बाबू, बेटा और परिवारों की होकर रह गई। चहल राज्यसभा के सांसद बीरेंद्र के समर्थक है। सभा की अध्यक्षता बरोदा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनजीत मलिक और एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित मान ने की। बुधवार को बीरेंद्र समर्थकाें में प्रदीप चहल के साथ बरोदा हलके से उनकी पत्नी इंदु बाला चहल और वरिष्ठ नेता सुमित मान, मनजीत मलिक, कर्मबीर सिंह, प्रदीप कुमार, सीमा देवी, नवीन कुमार, राज सिंह, संदीप कुमार, ज्योति बाला, राजू कुमार और सीलक राम तथा गोहाना हलके के अमित कुमार, रोहित हुड्डा, रणधीर चहल, पवन कुमार, मोहित कुमार, प्रीत सिंह व अजय कुमार ने अपने-अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।