शैक्षणिक भ्रमण के दाैरान गुरुद्वारा में बच्चे। स्रोत: स्कूल
कुंडली (वि)। सेंट एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल के कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने बर्ड खालसा गुरुद्वारा साहिब का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दाैरान विद्यार्थियों ने सिख धर्म की परंपराओं व शिक्षाओं को जाना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और अरदास में शामिल हुए। उन्होंने सेवा, समानता, विनम्रता और भाईचारे जैसे जीवन मूल्यों को भी समझा। प्रधानाचार्या निधि जैन ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों में विविधता में एकता, धार्मिक सद्भाव और सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कोऑर्डिनेटर निशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा शिक्षिकाओं भाव्या कामरा, अंजू, मिलन, मनप्रीत व संजना की उपस्थिति में यह ज्ञानवर्धक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।