फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Thu, 25 Dec 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के दो आरोपियों गांव घसौली निवासी दिलबाग व आशु को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उनसे चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के गांव सिसाना निवासी अशोक ने 6 मार्च 2022 को शिकायत दी थी कि वह कुंडली से कंपनी के कार्य के लिए मुरथल जा रहे थे। रास्ते में वह बाइक देवीलाल पार्क की पार्किंग में खड़ी करके खाना खाने चले गए। वापस आने पर उनकी बाइक चोरी मिली। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें