गन्नौर। रेलवे रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है। गांधी नगर निवासी अमनदीप ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सोमवार को वह बाजार की तरफ जा रहे थे। जब वह हरियाणा किताब घर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित के अनुसार छीना गया मोबाइल फोन आईफोन 15 प्रो है जिसमें उसका निजी डाटा और महत्वपूर्ण जानकारी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। संवाद