फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Thu, 20 Jun 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना-खानपुर कलां रोड पर गांव गामड़ी के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार किशोर की मौत हो गई है। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव गामड़ी निवासी रणबीर ने बताया कि उनके पास दो बेटे हैं। बड़े बेटे रमन व छोटे बेटे ऋषि (17) है। ऋषि बुधवार शाम को गांव के संजय की बाइक लेकर गामडी से गोहाना के लिए निकले थे। गांव से निकलते ही ट्रैक्टर ने ऋषि की बाइक को टक्कर मार दी थी और मौके से चालक भाग गया था। वह जब वहां से गुजर रहे थे तो बेटे को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। घायल को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था। रोहतक में उपचार के दौरान ऋषि की मौत हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें