फैक्टरी से आ रहे दो कर्मचारियों की बाइक रुकवा कर युवकों ने पिटाई कर दी। इसके बाद वह उन्हें जाने से मारने की भी धमकी दी। घायल कर्मी ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। पानीपत के गांव सुताना निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह 22 नवंबर को अपने साथी कर्मी राकेश के साथ मोटरसाइकिल पर पुरखास स्थित कंपनी से माहरा जा रहे थे तो रास्ते में दो युवक डंडे लेकर खड़े हुए थे। उन्होंने उनकी बाइक रुकवा ली और उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आते देख दोनों युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज रके जांच शुरू कर दी है।