फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक सवार को टक्कर मारकर गिराया

Mon, 14 Oct 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जठेड़ी में खेत से बाइक पर ज्वार लेकर आ रहे युवक को कार से टक्कर मारकर गिराने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक के सिर में तलवार मारने के साथ ही डंडे से भी पीटा गया। युवक का गांव के दो युवकों संग छह माह पहले एक बरात में झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
गांव जठेड़ी निवासी साहिल ने राई थाना पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भाई सागर के साथ बाइक पर खेत से ज्वार लेने गए थे। वह ज्वार को बाइक पर रखकर अपने घर से आ रहे थे। उनके भाई पीछे पैदल आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वह मैक्स हाइट मेट्रो व्यू सोसाइटी के पास पहुंचे तो पीछे से कार सवार दो युवक आए और उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। उन्होंने देखा कि कार में गांव का ही सुखचैन व आशीष सवार थे। वह कार से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। सुखचैन हाथ में तलवार और आशीष डंडा लिए थे।
विज्ञापन

सुखचैन ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया। साथ ही आशीष ने पैरों पर डंडे मारने शुरू कर दिए। इससे वह बेसुध हो गए। होश में आने पर खुद को अस्पताल में पाया। उनके भाई सागर ने उन्हें बताया कि सुखचैन व आशीष ने कहा है कि हमने अपना बदला ले लिया, दोबारा उनके साथ उलझा तो जान से मार देंगे। साहिल ने बताया कि 6 मार्च को वह तथा उनके भाई गांव के बिट्टू की बरात में सोनीपत गए थे। वहां उनकी सुखचैन व आशीष से कहासुनी व मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें