गोहाना। कटवाल मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुुत्र गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को चोट आई है। सदर थाना पुलिस ने भैंसवाल कलां निवासी कृष्ण चंद्र की शिकायत पर टाटा एस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृष्ण चंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वीरवार को वह बेटे विक्रम के साथ बाइक पर सवार होकर गोहाना जा रहे थे। बाइक बेटा चला रहा था। जब वह कटवाल मोड़ के पास पहुंचे तो आगे जा रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक भाग गया। राहगीरों ने उन्हें खानपुर कलां स्थित राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सक ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि टाटा एस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।