गन्नौर । बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सुरक्षाकर्मी की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना बड़ी में दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनाें को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के गांव सरसपुर निवासी राकेश ने बताया कि गांव बनवासा निवासी उनके चचेरा भाई रवि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली के बख्तावरपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह बड़ी गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राकेश के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।