फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर प्रीमतपुर मोड़ के पास ट्राला की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई और उसका मामा घायल हो गए। दोनों फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पुर वालियान निवासी रोहताश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनका भांजा विक्की भी साथ में ही नौकरी करता है। उन्होंने कुंडली थाना क्षेत्र में ही कमरा किराए पर लिया हुआ है। वह दोनों 13 जुलाई की देर शाम को ड्यूटी के बाद बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। जब वह प्रीतमपुरा कट से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्राला पीछे से आया और केजीपी कट की तरफ मुड़ गया। इससे रोहताश और विक्की बाइक सहित ट्राला के नीचे आ गए। रोहताश ने बताया कि पहिये के नीचे कुचल जाने से विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी टांगों के ऊपर से होकर पहिया गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विक्की के शव को अस्पताल पहुंचाया और रोहताश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें