खरखौदा। गांव हलालपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर पर देर रात हुए हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के कराला निवासी समीर ने बताया कि उनके जीजा मोहम्मद राजा हाल में गांव नाहरी में रहते थे। शुक्रवार रात 10 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली थी कि हलालपुर गांव के पास उनके जीजा मोहम्मद राजा की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे वह घायल हो गए हैं। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनके जीजा बाइक पर दिल्ली के बवाना से अपने घर लौटते समय हादसे में घायल हुए हैं। इसके बाद वह उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।