फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार होमगार्ड ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित कनक गार्डन के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार होमगार्ड ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। होमगार्ड के दादा ने अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना बड़ी में शिकायत दी है। गांव शेखपुरा निवासी मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पौत्र रोहित हरियाणा पुलिस में बतौर होमगार्ड कार्यरत था। रोहित की ड्यूटी मुरथल इंजीनियरिंग कॉलेज में है। 29 मई को रोहित अपनी बाइक पर मुरथल कॉलेज में ड्यूटी के लिए चला था। वह जब जीटी रोड पर कनक गार्डन के सामने पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा था। वीरवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें