फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Fri, 23 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसका उपचार पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना बड़ी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़ निवासी सोनू ने बताया कि 18 जनवरी की रात वह और उनके साले शिवा निवासी गढ़ी ब्राह्मणान, सोनीपत अलग-अलग बाइक पर पानीपत जा रहे थे। शिवा आगे चल रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे काली माता मंदिर के सामने पहुंचे तो दिल्ली की ओर से आई बस ने शिवा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। शिवा सड़क पर गिरकर डिवाइडर से जा टकराए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें